भाजपा किसान मोर्चा की कार्यशाला आज
कोटा। भाजपाकिसान मोर्चा की कार्यशाला भामाशाह मंडी स्थित एसोसिएशन हॉल में मंगलवार को एक आयोजित की जाएगी। इसमें केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की बनाई गई योजनाओं काे जन-जन तक पहुंचाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये कार्यक्रम दो सत्रों में होगा, पहला सत्र 12 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैला राम सारण भाग लेंगे। दूसरे सत्र में प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी भी भाग लेंगे।