सर्दी में फर्श पर बैठा रखा था बच्चों को, सीईओ ने नोटिस दिया
कोटा|जिला परिषदके सीईओ ने मंगलवार को तीन ग्राम पंचायतों का दौरा किया। चौपाल में जनसुवाई भी की। इस दौरान ग्राम पंचायत हरियाखेड़ी में पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्र में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने संबंधित एलएस और सीडीपीओ को नोटिस जारी किए।
सीईओ जुगलकिशोर मीणा के अनुसार ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के बैठने के लिए फर्श बिछा हुआ नहीं था। साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। साथ ही जो पोषाहार बच्चों को दिया जाता है। उसके पैकेट पर पैकिंग तिथि और उसे बनाने वाली फर्म का नाम दर्ज नहीं था। ऐसे में तत्काल एलएस और सीडीपीओ को काम में अव्यवस्था लापरवाही मिलने पर दोनों नोटिस जारी किए। जल स्वावलंबन अभियान पर भी सीईओ ने चर्चा की। सीईओ ने इसके अलावा ग्राम पंचायत सहरावदा काल्याखेड़ी चौपाल की। वहां जनसुवाई की। इस दौरान सहरावदा में सरपंच निर्मला कुमारी उपस्थित रहीं। उन्हें सीईओ ने निर्देश दिए कि वह कार्यवार समितियां गठित करे।, काल्याखेड़ी में सरपंच शिव पांचाल मौजूद रहे।