वन्यजीव भर्ती परीक्षा: पुरुष 25 किमी और महिला अभ्यर्थी 16 किमी चले पैदल चाल
कोटा|वन्यजीव विभागकी ओर से चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में मंगलवार को तलवंडी स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में पैदल चाल हुई। पुरुष अभ्यर्थियों ने यहां चार घंटे में 25 और महिलाओं ने 16 किमी पैदल चाल पूरी की। यहां पांच राउंड के बाद एक अभ्यर्थी पैदल नहीं चल सका। अधिकारियों ने बाद में आउट कर दिया। वहीं, सीने की माप में 9 अभ्यर्थी फेल हो गए। उपवन संरक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि पहले दिन कुल 80 अभ्यर्थी सफल रहे। इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलावा पत्र भिजवाए जाएंगे। विभाग के एसीएफ शैलेंद्रसिंह यादव, एसीएफ दीपक गुप्ता, शिक्षा, मेडिकल और खेल विभाग की टीम मौजूद रही। फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए यहां पास हुए अभ्यर्थियों में बीएससी, बीएड आईटीआई डिग्री होल्डर शामिल हुए।
वन्यजीव विभाग की परीक्षा में पैदल चाल में शामिल महिला पुरूष अभ्यर्थी।