मजदूर संघ का दावा 80 प्रतिशत रेलकर्मियों ने किया मतदान
कोटा| वेस्टसेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मंडल की ओर से कर्मचारियों की राय जानने के लिए मतदान करवाया गया। संघ का दावा है कि मतदान के तीसरे अंतिम दिन तक 80 प्रतिशत रेलकर्मियों ने मतदान किया।
संघ के मंडल सचिव एसडी धाकड़ ने बताया कि मंगलवार को माल डिब्बा मरम्मत कारखाना, डीआरएम आफिस शाखा, केरिज एवं वेगन शाखा तथा विद्युत विभाग के कर्मचारियों का मतदान सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 6 बजे तक चला। अब मतपेटियों को संघ कार्यालय में जमा करने का कार्य चल रहा है। बुधवार को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। मतगणना के मौके पर जनप्रतिनिधि के रूप में पीसीसी महासचिव पंकज मेहता, पूर्व उपमहापौर राकेश सोरल, पार्षद मोम्दा भी मौजूद थे।