पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 90 फैकल्टी मेंबर्स सीख रहे रिसर्च मेें मेटलैब और लेटैक्स का उपयोग

90 फैकल्टी मेंबर्स सीख रहे रिसर्च मेें मेटलैब और लेटैक्स का उपयोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राजस्थानटेक्निकल यूनिवर्सिटी में रिसर्च में मेटलैब और लेटैक्स के उपयोग करने के लिए आयोजित वर्कशॉप में इंजीनियरिंग कॉलेजों के 90 फैकल्टी मेंबर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी के पास 130 आवेदन आए थे। यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की ओर से फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत इस टूल्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। रिसर्च प्रोग्राम को मेटलैब द्वारा डिजाइन किया जाता है। प्रोग्राम का उद्‌घाटन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एनपी कौशिक ने किया। इस अवसर पर एक्सपर्ट्स ने कहा कि इन टूल्स का उपयोग करके रिसर्च को अधिक गुणवत्तायुक्त बनाया जा सकता है। दोनों एक तरह के साफ्टवेयर है। कार्यशाला के दौरान तीन दिन में थिसिस और रिपोर्ट राइटिंग के लिए लेटैक्स एडिटर के उपयोग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। उद्‌घाटन के अवसर पर जेपी नोएडा यूनिवर्सिटी के प्रो. मुकेश सारस्वत और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के राजीव गुप्ता और आरएस शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक हरीश शर्मा ने बताया कि राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के प्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...