शम्मी जैन को मिला बसंत क्वीन का खिताब
कोटा| रोटरीक्लब पद्मिनी द्वारा मंगलवार को तलवंडी में प्रियंका माथुर के निवास पर बसंत उत्सव मनाया गया। क्लब अध्यक्ष नीता मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। बसंत क्वीन का खिताब शम्मी जैन को मिला। दूसरे स्थान पर मोनिका नुवाल और तीसरे स्थान पर रंजना सेठी रहीं। फूलों के गहने बनाने पर नीना जैन को एवं बसंत की महत्ता पर सविता को पुरस्कार मिला। क्लब सचिव संगीता काबरा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक नीलू विजय ने सभी को पुरस्कार प्रदान कर पौधरोपण की शपथ दिलाई।