निशुल्क योग चिकित्सा शिविर 17 से
कोटा| पतंजलियोग पीठ हरिद्वार और न्यू कोटा सिटी प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन की ओर से खड़े गणेशजी के समीप गणेश उद्यान में तीन दिवसीय निशुल्क योग चिकित्सा शिविर 17 से 19 फरवरी तक लगाया जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में योगाचार्य डॉ. परमानंद, डॉ. जीतमल धाकड़ और योग प्रशिक्षिका प्रिया बंसल द्वारा योग प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया जाएगा। शिविर सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक होगा।