पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • विकलांग सहायता शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में

विकलांग सहायता शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| लायन्सक्लब इंटरनेशनल एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से आयोजित 2 दिवसीय विकलांग सहायता शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में है। मीडिया प्रभारी भुवनेश गुप्ता ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए जाएंगे। पूर्व पंजीकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी किए जाएंगे। जोधपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, नाथद्वारा, श्योपुर और मंदसौर से विकलांग व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया है। लॉयनेस क्लब जोधपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही है। सभी विकलांगों के लिए ठहरने भोजन व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया है। इस आयोजन में लॉयनेस के 50 लॉयंस के 144 क्लब भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...