पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • थाइलैंड की तर्ज पर किशोर सागर पर फिशिंग प्वाइंट बनाने का प्लान तीन सालों से फाइलों में अटका

थाइलैंड की तर्ज पर किशोर सागर पर फिशिंग प्वाइंट बनाने का प्लान तीन सालों से फाइलों में अटका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक रुपए रोज में मिलता है लाइसेंस

हॉली-डेस्पॉट पटाया (थाइलैंड) की तर्ज पर किशोर सागर में फिशिंग प्वाइंट बनाने का प्लान तीन सालों से फाइलों में बंद है। स्थानीय मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव वर्ष 2012-13 में जयपुर मुख्यालय और यूआईटी को भिजवा दिया था। इसके बाद से इसे लेकर अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया। इस संबंध में कृषि एवं मत्स्य मंत्री प्रभुलाल सैनी का कहना है कि कोटा में यह अच्छा प्रयास है। इसके प्रपोजल को मंगवाकर अच्छी शुरूआत करने का प्रयास करेंगे।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक एसके तिवारी ने बताया कि किशोर सागर तालाब में पीपीपी मोड पर 58 लाख रुपए का फिशिंग प्वाइंट बनाने का प्रपोजल तैयार कर विकास कार्य करवाने थे। इसमें कैपिंग स्टेशन, एंग्लर (शौकिया व्यक्ति रॉड और रील से मछली पकड़कर पानी में छोड़ने वाले) के लिए तीन कमरों का रेस्ट रूम, पेंट्री, डायनिंग हाल, गैलेरी और टॉयलेट सुविधा बनवानी थी। तालाब के चारों किनारों पर चार प्लेटफॉर्म बनवाने थे। गेम फिशिंग के लिए बोट सुविधा भी शामिल थी।

खबरें और भी हैं...