पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • प्रेममयी भक्ति श्रीकृष्ण रुक्मिणी जैसी हो: प्रमोद शर्मा

प्रेममयी भक्ति श्रीकृष्ण-रुक्मिणी जैसी हो: प्रमोद शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. प्राचीनश्री चार भुजा मन्दिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण रुक्मिणी प्रसंग में आचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण रुक्मिणी से प्रेममयी भक्ति हो। भक्त को भगवान की भक्ति करने से निश्चित रूप से शुभ फल की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग में श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर से बारात निकाली गयी, जो कथा स्थल पर पहुंची। जहां विवाह प्रसंग में निकाली गई झांकी का पूजन हुआ। इस दौरान भक्त भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। कथा स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं गोविन्द शर्मा, कथा के संयोजक पं. अनिल औदिच्य, समाज सेवी अजय सिंह, पवन शर्मा आदि ने पूजा की।

खबरें और भी हैं...