डी-वार्मिंग डे पर दी दवा, विधायक ने की शुरुआत
कोटा|डी-वर्मिंग डेपर बुधवार को जिले में सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृमि मुक्ति दवा खिलाई गई। जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे आदर्श राजकीय माध्यमिक स्कूल भाटापाड़ा गावड़ी में छात्र-छात्राओं को एलबेंडा जोल की गोली खिलाई गई।
मुख्य अतिथि कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल थे, अध्यक्षता महापौर महेश विजय ने की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव, डब्ल्यूएचओ के डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. हर्षवर्धन ने कृमि से होने वाले शारीरिक विकारों एवं इसकी मुक्ति के बारे में बताया। कार्यक्रम में अतिरिक्त परियोजना समन्वयक जगदीश कुमार भी मौजूद थे।