हड़ताल के लिए रेलकर्मी आज कल करेंगे मतदान
रेलकर्मियों की विधवाओं को भी मिलेगी एकमुश्त राशि
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | कोटा
रेलकर्मचारियों को सेवानिवृति के दिन एकमुश्त निपटारा राशि का भुगतान किया जाता है उसी तरह मृत रेलकर्मचारी की विधवाओं तथा परिजनों को एकमुश्त राशि का भुगतान करना सुनिश्चित किया गया है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि प्रशासन से मांग की जा रही थी कि सेवानिवृत कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को अंतिम निपटारे की राशि का भुगतान होने में देरी से परिवार आर्थिक तंगी के रहते परेशान हो रहे हैं। उन्हें सामान्य सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों की तरह उसी माह के अंतिम दिन समस्त निपटारा राशि का चेक मिलना चाहिए। यूनियन की मांग पर निर्णय लेते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आरएन पाठक ने बताया कि 15 फरवरी 2016 से सामान्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की तरह आकस्मिक मृत्यु, लार्जेज स्कीम, के तहत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी एक मुश्त भुगतान करने की तैयारी कर ली है।