पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा कारोबार दिनभर बंद रहा

पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा कारोबार दिनभर बंद रहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानसर्राफा संघ के आह्वान पर दो लाख रुपए से अधिक नकदी के लेन-देन पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को शहर के करीब 400 सर्राफा प्रतिष्ठान बंद रहे। सर्राफा बोर्ड ने एक दिन में बंद से करीब पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित होना माना है।

सर्राफा बोर्ड के सचिव जम्बू कुमार जैन ने बताया कि शहर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में चौथमाता बाजार, स्वर्ण-रजत मार्केट, न्यू सर्राफा मार्केट समेत सभी बाजारों में कारोबारियों ने कारोबार बंद रख कर पैन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध किया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने एक जनवरी से दो लाख रुपए से अधिक की नकद बिक्री पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। जिससे खासकर ग्रामीण इलाकों में डेढ़ महीने के दौरान आभूषण कारोबार में करीब 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। देशभर में आभूषण विक्रेता पैन कार्ड की अनिवार्यता को लेकर विरोध कर रहे हैं। राजस्थान सर्राफा संघ का कहना है कि केंद्र सरकार ने इसके बाद भी ज्वैलर्स की मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम पुरोहित ने बताया कि गांवों में किसानों के पास पैन कार्ड नहीं हंै। उन्हें घर में शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने हैं तो वे पैन कार्ड कहां से लाएंगे। शहर में भी जिनके पास हैं वह देने में कतराते हैं। ऐसे में कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। सरकार को आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करनी चाहिए।

पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को न्यू सर्राफा बाजार में दुकानें बंद रहीं।

खबरें और भी हैं...