उड़ान प्रतियोगिता मंे 2 लाख रुपए बचाने का अवसर
कोटा| दैनिकभास्कर और कॅरिअर पाइंट के प्री फाउंडेशन डिवीजन द्वारा छात्रों के लिए आयोजित उड़ान प्रतियोगिता में दो लाख रुपए तक की स्कूली फीस बचाने का सुनहरा ऑफर दिया जा रहा है। प्रतिभाशाली छात्रों के लिए दैनिक भास्कर और कॅरियर पाइंट की सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में यह पहल है। प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर निलेश गुप्ता ने बताया कि पहली बार इस तरह की पहल की जा रही है। छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अधिकतम दो लाख रुपये तक की छूट, हर वर्ष लगने वाली स्कूल फीस के रूप में दी जाएगी। सफल रहने वाले छात्र सीबीएसई स्कूल्स में सात साल तक निशुल्क पढ़ सकेंगे।
संस्था निदेशक प्रमोद माहेश्वरी का कहना है कि कोटा में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी का सपना पूरा हो, प्रतिभा के आधार पर उसे अच्छा मुकाम मिले। इस लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इसके जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी और कॅरियर के गोल समझाए जाएंगे।