डाइट में आपदा प्रबंधन पर किया मॉकड्रिल
कोटा| जिलाशिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट में 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में बुधवार को सहायक अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास गोताखोर विष्णु शृंगी ने शिक्षकों को आग बुझाने की मॉकड्रिल दी और फायर बिग्रेड की बारे में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में स्काउट के यज्ञदत्त हाड़ा ने नागरिक सुरक्षा भूकंप की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार चौधरी ने आभार जताया।