पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केजरीवाल ने पानी के बिल माफ किए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईदिल्ली| आमआदमी पार्टी (आप) सरकार का दिल्ली में एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पिछले साल 30 नवंबर तक पानी के सभी लंबित बिल माफ कर दिए। यह राशि 2 हजार 854 करोड़ रुपए है। सरकार ने लेट फीस के तौर पर वसूली जाने वाली 923.27 करोड़ रुपए की राशि भी माफ कर दी।

केजरीवाल ने कहा, ‘हमने पानी के पेंडिंग बिलों में पाया कि ज्यादातर बगैर मीटर रीडिंग के एवरेज के आधार पर तैयार किए गए थे। इन्हें दुरुस्त करना असंभव था, लिहाजा इन्हें माफ कर दिया गया।’ पेंडिंग बिलों में और बी कैटेगरी के लिए 25%, सी कैटेगरी के लिए 50% और डी कैटेगरी के लिए 75% राशि में छूट मिलेगी। इसके बाद की सभी कैटेगरी वाले बिलों में पूरी छूट दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिसंबर 2017 तक हर घर को वॉटर पाइप लाइन से बिल्कुल शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसे नल से लेकर सीधा पिया जा सकेगा।



बजट का 25% शिक्षा पर खर्च किया जाएगा

{8000नए क्लास रूम जुलाई तक तैयार हो जाएंगे {45 नई स्कूल बिल्डिंग भी बनाई जा रही हैं {दिल्ली के स्कूलों में कोटा एडमिशन की अनुमति नहीं होगी {वॉटर लीकेज की समस्या दूर की जाएगी {सालभर में 1000 मोहल्ला क्लीनिक बनेंगी {150 पॉली क्लीनिक भी बनाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...