भीतरियाकुंड से हटाए वाहन और तोड़ी मैस
शहरमें जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण की ओर भास्कर ने ध्यान दिलाया तो नगर निगम की टीम ने मंगलवार को उनमें से अधिकतर को हटा दिया, जबकि गंधीजी की पुल पर दस्ते ने व्यापारियों को समझाइश दी। अतिक्रमण दस्ते ने भीतरिया कुंड के गेट से कारों को हटा दिया, हालांकि एक गुमटी को हटाने के मामले में पार्षद बादाम बाई और पूर्व पार्षद जितेन्द्र सिंह से उनकी कहासुनी भी हुई। महापौर के वार्ड में फुटपाथ ही चल रहे मैस को भी तोड़ दिया गया।
निगम का अतिक्रमण दस्ता दोपहर 12 बजे करीब प्रभारी प्रकाश सैनी राकेश व्यास के नेतृत्व में भीतरिया कुंड पहुंचा। वहां पर यहां सौंदर्यीकरण के लिए बनाए गए तीन गेटों पर खड़े वाहनों को हटाया। उसके साथ ही पास में बनी गुमटी को हटाने लगे तो वहां पार्षद बादाम बाई और पूर्व पार्षद जितेन्द्र सिंह पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पहले सड़क की ओर से हो रहे अतिक्रमण हटाओ, इसके बाद यहां के अतिक्रमण हटाना। उन्हें देख गुमटी वाला भी जोश में गया। उनकी अतिक्रमण प्रभारी प्रकाश सैनी से कहासुनी भी हुई। इसके बाद उस गुमटी वाले को समय देकर वे महावीरनगर में महापौर के वार्ड में पहुंचे। वहां एक व्यक्ति ने फुटपाथ को ही कवर करके मैस चालू की हुई थी। इस बारे में कई बार शिकायतें हो चुकी थी। अतिक्रमण टीम ने इस मैस को पूरी तरह तोड़ दिया। हालांकि अतिक्रमी उसके साथियों ने इसका विरोध किया लेकिन, टीम ने नहीं सुनी। गौरतलब है कि भीतरिया कुंड गंधीजी की पुल के अतिक्रमण की समस्या 9 फरवरी को मंगलवार के अंक में प्रकाशित की थी। वहीं महापौर के वार्ड में मैस की समस्या जनवरी में प्रकाशित की थी।
भतरिया कुंड के मुख्य प्रवेशद्वार मे खड़ी हुई कारों को नगर निगम दस्ते ने हटाया। वहीं पास मे लगी थड़ी को हटाने पर पार्षद बादाम बाई पूर्व पार्षद ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने दस्ते के अधिकारियों से कहा कि वे पहले सड़क का अतिक्रमण हटाएं, बाद में यहां कहां हटाना। इसके बाद थड़ी वाले को समय देकर छोड़ा।