पुलिस पर पिता और भाई को जबरन ले जाने का आरोप
कोटा|एरोड्रम स्थितनेहा ट्रेडिंग फल सब्जीमंडी के संचालक ने मंगलवार को आईजी को परिवाद पेश किया है। इसमें गुमानपुरा पुलिस के खिलाफ उसने पिता और उसके भाई को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसके बाद से उनका पता भी नहीं लग पाया है।
संचालक हेमंत नामा ने शिकायत में कहा कि गुमानपुरा पुलिस उनकी दुकान पर आई और पुलिसकर्मी उसके पिता श्रवण कुमार और उसके भाई देवकीनंदन को पकड़कर थाने ले गए। जहां थाने के बाहर खड़ी एक गाड़ी में उन्हें जबरन बिठा दिया और उनके साथ दोनों को भेज दिया। जब उसका भाई गणेश थाने पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जब वह थाने पर गया तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि तुम्हारी आगरा के व्यापारी से क्या बात हुई है। उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आगरा जाकर पता करो। हेमंत का कहना है कि दोनों को जान का खतरा बना हुआ है, क्योंकि आगरा का व्यापारी पिछले साल 6 फरवरी को उसे उसके भाई को 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसकी एवज में 7 लाख रुपए लिए थे। सीआई ने कहा कि यूपी पुलिस लेकर गई है।