भाजपा सरकार के पुतले का दहन किया
कोटा| रीटकी परीक्षा के दौरान परीक्षा से संबंधित कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार से खफा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संतोषीनगर चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। सोनिया गांधी ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष नितेश खंडेलवाल ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों के दुपट्टे तक उतरवा लिए गए। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक सुमन, आकाश महावर, गणेश सुमन, गोविंद सुमन, अक्षय सुमन, प्रदीप और दिनेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।