इलाज में हुए खर्च के रुपए देने का आदेश
कोटा। जिलाउपभोक्ता फोरम ने एक महिला को इलाज के लिए खर्च किए गए 8 हजार 618 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही फोरम ने मानसिक संताप के लिए 2 हजार और केस व्यय के लिए 3 हजार रुपए अदा करने को कहा है। यह आदेश फोरम ने दंपती के परिवाद पर दिए। सरस्वती कॉलोनी निवासी एमसी गुप्ता और उनकी प|ी उषा गुप्ता ने बीमा कंपनी और गुड़गांव के विपुल मेडिकोर्प प्रालि को पार्टी बनाया था।