पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बिना सूचना फीडर बंद, पूरी रात नए कोटा को नहीं मिला पानी

बिना सूचना फीडर बंद, पूरी रात नए कोटा को नहीं मिला पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलदायविभाग ने मंगलवार शाम को बिना किसी सूचना के अकेलगढ़ हैडवर्क्स से 900 एमएम फीडर बंद दिया। इससे नए कोटा में शाम 5 से रात 10 बजे तक होने वाली पानी सप्लाई नहीं हुई। भास्कर के सवाल पर एसई राकेश कुमार ने बताया कि प्रेमनगर अफोर्डेबल योजना के इंटर कनेक्शन में लीकेज होने के चलते सप्लाई बाधित रही।

सप्लाई नहीं होने से बसंत विहार, केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी, महावीरनगर थर्ड, गोविंद नगर, अनंतपुरा जेकेनगर की टंकियां आधी-अधूरी भर सकी। वहीं, अचानक प्रेमनगर फीडर पर लिए गए शटडाउन से दादाबाड़ी, बसंत विहार, गणेशनगर, महावीरनगर एक्सटेंशन, महावीरनगर थर्ड, केशवपुरा, बालाकुंड, वीर सावरकर नगर नगर, अनंतपुरा, रंगबाड़ी, डीसीएम का पूरा क्षेत्र प्रभावित रहा। परेशान लोगों ने अकेलगढ़ हेडवर्क्स में फोन किया तो कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिला। इस पर लोगों ने भास्कर ऑफिस फोन कर कारण जानना चाहा। भास्कर के पूछने पर एईएन श्याम माहेश्वरी ने बताया कि लीकेज बंद करना जरूरी था। मेन लाइन के इंटर कनेक्शन में तीन फीट का टुकड़ा काटकर नया पाइप जोड़ा गया। रात 9 बजे लाइन चालू की गई। इस लीकेज के कारण रात के 12 बजे पानी देने का प्रयास जारी रहा।

खबरें और भी हैं...