धनिए की फसल के लिए पानी की मांग
कोटा| हाड़ौतीकिसान यूनियन इटावा, खातौली, सुल्तानपुर, उजाड़ा सहित टेल क्षेत्र में धनिए की फसल के लिए जल्द पानी छोड़ने तथा धान का किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन संयुक्त निदेशक को सौंपे। ज्ञापन देने वालों में मनवीर सिंह, जोधराज, सरवर हुसैन, श्याम मनोहर हरित, कालूलाल मीणा, पन्नालाल मीणा, लक्ष्मीनारायण श्रृंगी, सूरजमल नागर एवं रणवीर सिंह झाला शामिल थे। महामंत्री दशरथ कुमार एवं प्रवक्ता श्याम मनोहर हरित के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधि सीएडी के अधीक्षण अभियन्ता के तकनीकी सहायक से मिले। उन्हें खातौली, इटावा, सुल्तानपुर, उजाड़ क्षेत्र के किसानों को धनिए की फसल के लिए तुरंत टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचाने का आग्रह किया