डॉ. सोनी अध्यक्ष, डॉ. योगेश सचिव बने
कोटा| कोटाऑर्थोपेडिक सोसायटी के चुनाव में सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एस. एन. सोनी को अध्यक्ष तथा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश गौतम को सचिव चुना गया। वर्ष 2016-17 के लिए सोसायटी के ये चुनाव निर्विरोध हुए। शहर के सभी सरकारी प्राइवेट हॉस्पिटलों के ऑर्थोपेडिक सर्जन्स की इस सोसायटी के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजेश गोयल सचिव डॉ. सचिन अग्रवाल थे।
डॉ. सोनी
डॉ. योगेश