पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 23 हजार में छूटी संस्कृत कॉलेज की जमीन की बोली

23 हजार में छूटी संस्कृत कॉलेज की जमीन की बोली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शहरके गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज की दीगोद एरिया क्षेत्र की जमीन जुपाई की सालाना बोली मंगलवार को हुई।

यहां क्षेत्र के तीन किसान बोली लगाने के लिए पहुंचे। सुबह 11 बजे चाैपड़खेड़ी माळ की आठ बीघा जमीन की जुपाई की बोली लगाई गई। प्रिंसिपल प्रो. सांवरमल शर्मा ने बताया कि सरकारी रेट 18 हजार के बाद 23 हजार रुपए में बोली छूटी। कॉलेज स्टॉफ डॉ. कमेलश दीक्षित, डॉ. अवधेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। प्रिंसिपल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को हनोतिया जमीन की जुपाई बोली लगेगी।

खबरें और भी हैं...