आरपीएमएफ को बंद करने की मांग
कोटा| राजस्थानमंत्रालयिक कर्मचारी परिषद कोटा की ओर से पीडल्ब्यूडी ऑफिस परिसर में मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें राज्य सरकार द्वारा आरपीएमएफ की कटौती किए जाने को अनुचित बताया गया। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र तीर्थानी ने आरपीएमएफ को तुरंत बंद करने के लिए राज्य सरकार से मांग की है। परिषद जिला महामंत्री प्रदोष भाटिया ने बताया कि सरकार द्वारा औषधियां मुफ्त में उपलब्ध कराए जाने के बाद आरपीएमएफ की कटौती का कोई औचित्य नहीं है। कटौती होने के बाद भी राज्य कर्मचारियों को एक वर्ष से चिकित्सा व्यय में बजट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। जिससे कई कर्मचारियों के चिकित्सा व्यय बिल लंबित है। बैठक में जिलाध्यक्ष दुरेंद्र आकोदिया और अन्य ने भाग लिया।