पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मेडिकल कॉलेज मंे अब नहीं आएगी नर्सेज की दिक्कत

मेडिकल कॉलेज मंे अब नहीं आएगी नर्सेज की दिक्कत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा |राज्य सरकार ने कोटा मेडिकल कॉलेज में साढ़े तीन सौ से ज्यादा स्थायी जीएनएम लगाए हैं। बीते कुछ सालों में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने नर्सेज लगाए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. आर. एन. यादव ने बताया कि अब तक 450 जीएनएम ज्वाॅइनिंग दे चुके हैं और कुछ और बाकी है। इनमें से 88 उनके अधीन है, शेष सभी को मेडिकल कॉलेज में पोस्टिंग दी गई है।

सरकार ने 11 हजार से ज्यादा जीएनएम को नियुक्ति दी है, इसकी सूची 440 पेज की है। ऐसे में फिलहाल उसका ठीक से अध्ययन भी नहीं कर पाए हैं। दो दिन पहले ही यह सूची जारी हुई है और इसके बाद से लगातार ज्वाइनिंग के लिए अभ्यर्थी रहे हैं।

लिस्ट में नाम का मिलान कर दस्तावेज ले रहे हैं और ज्वाइनिंग दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गिरीश वर्मा ने बताया कि इससे कॉलेज के तीनों अस्पतालों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रत्येक अस्पताल को 100 नर्सिंगकर्मी आसानी से मिल जाएंगे। नए शुरू हुए विभागों को इससे बड़ा फायदा होगा, क्योंकि अभी वहां सबसे ज्यादा दिक्कत नर्सिंग स्टाफ की ही चल रही है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं...