पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारकोड पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान जयपुर की ओर से गुरुवार को पुरुषार्थ भवन में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रोपराइटरी एवं यूनिवर्सल जीएस-1 बारकोडिंग प्रक्रिया एवं बारकोडिंग अपनाने पर वैश्विक बाजार परिप्रेक्ष्य में व्यवसायियों एवं उद्यमियों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। मार्केटिंग में उपयोग एवं जीएस-1 बारकोडिंग को एमएसएमई द्वारा अपनाने पर केन्द्र सरकार की पुनर्भुगतान की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अविनाश कौशिक ने उद्यमियों को बारकोडिंग अपनाने की सलाह दी। तकनीकी सत्र में बारकोड विशेषज्ञ रोहित जैन, एमएसएमई के उपनिदेशक विकास गुप्ता ने प्रजेेंटेशन देते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। दी एसएस आई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल और अध्यक्ष विपिन सूद ने भी संबोधित किया। आभार पवन मूंदड़ा ने व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...