पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • काॅम्पटिशन मार्केट दुकानदार संघ ने किया डस्टबिनों का वितरण

काॅम्पटिशन मार्केट दुकानदार संघ ने किया डस्टबिनों का वितरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत मिशन के तहत शुक्रवार को कॉम्पटिशन मार्केट दुकानदार संघ द्वारा नगर निगम के सहयोग से रंगबाड़ी रोड स्थित प्रतिष्ठानों को डस्टबिन का वितरण किया गया। उप महापौर सुनीता व्यास स्थानीय पार्षद महेश गौत्तम लल्ली ने दुकानदार संघ के सदस्यों के साथ एक-एक दुकान पर जाकर प्लास्टिक के 60 डस्टबिन का वितरण किया।महावीर नगर थाने से महावीर नगर चौराहे तक डस्टबिन वितरण के बाद दुकानदारों को कचरा एकत्रित कर उसे कचरा प्वाइंट तक पहुंचाने की अपील की गई। इस अभियान में पार्षद भगवान गौत्तम, जगदीश मोहिल, कॉम्पटिशन मार्केट दुकानदार संघ के गजेन्द्र गुप्ता, संरक्षक अशोक जैन, कोषाध्यक्ष भारत भूषण अरोड़ा, महामंत्री कुलदीप माहेश्वरी, मंत्री डॉ. आरबी गुप्ता सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...