पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कचरा प्वाइंट के मामले में सुनवाई आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| लालबुर्ज पर कचरा प्वाइंट के मामले में नगर निगम आयुक्त को बुधवार को कोर्ट में एक्शन प्लान के साथ उपस्थित होना था। लेकिन किसी कार्य से जयपुर जाने से वह कोर्ट में नहीं आए। अब कोर्ट ने उन्हें गुरुवार को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा है। लाल बुर्ज निवासी हरीश राठौर वकील सुरेंद्र शुक्ला और नरेंद्र शर्मा के साथ स्थायी लोक अदालत में उपस्थित हुए। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश वर्मा और सेक्टर प्रभारी यूनुस खान वकील संजीव विजय के साथ उपस्थित हुए। याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील शुक्ला ने कोर्ट में कहा कि अभी भी सफाई नहीं हो पा रही है। कचरा प्वाइंट हटना चाहिए। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर एकत्रित कचरा के तीन फोटो पेश किए।

खबरें और भी हैं...