पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालान बनाने को रोका तो स्कूली छात्र ने मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालान बनाने को रोका तो स्कूली छात्र ने मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरनगर चौराहे पर बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा हेलमेट का चालान बनाने के लिए एक स्कूली छात्र को रोकना भारी पड़ गया। छात्र ने बाइक रोकने की बजाय स्पीड तेज करके बाइक पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ा दी। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। इधर, जवाहर नगर पुलिस ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यातायात थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि ट्रैफिक एएसआई रामेश्वर दयाल योगी और कांस्टेबल बलदेव सिंह पुत्र विजय सिंह बुधवार दोपहर जवाहर नगर चौराहे पर हेलमेट के चालान बना रहे थे। उसी समय दादाबाड़ी स्थित एक स्कूल का छात्र विज्ञान नगर जाने के लिए बिना हेलमेट के चौराहे पर पहुंचा। जहां बलदेव ने उसे लाइसेंस चेक करने और चालान बनाने के लिए बीच रास्ते में जाकर रोका। छात्र ने बाइक रोकने की बजाय स्पीड में सीधे बाइक बलदेव पर चढ़ा दी। जिससे बलदेव का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। डीएसपी सिद्धांत शर्मा और सीआई भंवरसिंह ने बलदेव को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां रात को बलदेव का ऑपरेशन हुआ।

हादसे में घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मी बलदेव को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...