पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘कृष्ण की यमुना मैली हो गई’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा |आजसबसे बड़ी चिंता जल प्रदूषण की है। हमें वर्तमान हालातों को देखते हुए नदी के जल को दूषित होने से बचाना है।

यह प्रवचन टीचर्स कॉलोनी स्थित चौथमाता मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक पं. शिवकुमार शास्त्री ने कहे। उन्होंने कहा कि जिस यमुना तट पर भगवान कृष्ण खेला करते थे, आज यमुना मैली हो गई है। गंगा और यमुना के प्रदूषित होने से भारत की सांस्कृतिक पहचान खोने का खतरा हो गया हैं। उन्होंने यहां गोपियों और माता यशोदा का वर्णन कथा में किया तो भक्त- भाव विभोर हो उठे। भगवान कृष्ण और रूकमणी विवाह प्रसंग में झांकियों के माध्यम से जीवंत किया गया। कथा संयोजक नंदकिशोर मेहता ने बताया कि गुरुवार को कथा की पूर्णाहुति होगी। फूलों की होली खेली जाएगी। 12 फरवरी को निशुल्क कन्या विवाह होगा।

कथा में सजाई गई झांकी।

खबरें और भी हैं...