बसंत पंचमी से बदलेगी पोशाक सूती कपड़ों में दिखेंगे भगवान
कोटा|शहर केमंदिरों में बसंत पंचमी से भगवान की पोशाकें बदलने लगेंगी। सर्दी की गर्म और जरी पोशाक की जगह भगवान सफेद सूती पोशाक में नजर आएंगे। भगवान को पीले चावल का भोग लगेगा। देवस्थान विभाग की ओर से मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। भगवान के भोग में भी बदलाव आएगा। गोदावरी धाम के रामदरबार में सर्दी की पोशाक की जगह पीली पोशाक होगी। भोग में गरम पकौड़ी, तिल, हलुए की जगह दूधभात, दही भात से बनी सामग्री शुरू होगी।
पंचमीसे उड़ेगी गुलाल
पाटनपोलस्थित देवस्थान विभाग के मंदिर फूल बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी से 40 दिन तक गुलाल उड़ेगी। आयोजन सुबह 10:30 बजे राजभोग के समय होगा।
पंचमी से भगवान की पोशाक में बदलाव होगा। सफेद, सूती कपड़े की पोशाक पहनाई जाएगी। -अश्विनीकुमार,कार्यवाहकमैनेजर देवस्थान विभाग
फूल बिहारी जी मंदिर में बसंत पंचमी से भगवान की पोशाक बदल जाएगी।