पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आमराय नहीं बनी तो हो सकता है बजट का बहिष्कार

आमराय नहीं बनी तो हो सकता है बजट का बहिष्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नगरनिगम के 15 फरवरी को पेश होने वाले बजट में वित्तीय समिति के प्रस्तावों को दरकिनार करने से खफा प्रमुख पार्षदों ने बुधवार को बैठक रखी। इसमें तय हुआ कि 14 फरवरी को भाजपा पार्षद दल की बैठक होगी, जिसमें सभी विधायकों, महापौर उपमहापौर को भी बुलाया जाएगा। यदि उसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो पार्षदों की राय पर बजट का बहिष्कार किया जाएगा। बुधवार को प्रमुख पार्षदों की बैठक हुई। जिसमें उपमहापौर सुनीता व्यास, रमेश चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश सोनी, विवेक राजवंशी, महेश गौतम लल्ली के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजय भी शामिल हुए। पार्षदों ने जिलाध्यक्ष को बताया कि पार्षदों में असंतोष है और इसके लिए वे भाजपा पार्षद दल की बैठक बुलाएं। इस पर 14 फरवरी को बैठक बुलाने के लिए कहा है।

खबरें और भी हैं...