1 डिग्री बढ़ा अधिकतम पारा, सर्दी का असर कम
कोटा|शहर केमौसम में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। बुधवार को सूरज की तपन के कारण अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई। इस वजह से शाम को भी सर्दी का असर कम महसूस हुआ। हालांकि सुबह के समय वातावरण में मामूली धुंध रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ऐसे में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा और न्यूनतम 0.1 डिग्री कम हुआ।