पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रेलवेकॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने विवाहिता के शव को एमबीएस के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है। मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है, उनके कोटा पहुंचने पर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि गणेशपुरा निवासी बृजरानी (30) प|ी कौशल किशोर गुर्जर ने जिस वक्त फांसी लगाई वो घर पर अकेली थी। परिजन छत पर अपने काम में व्यस्त थे और पति भी काम पर गया था। इसी समय बृजरानी ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। छत पर से उसे आवाज लगाने पर जब वो नहीं बोली तो परिजनों को घटना का पता चला।

खबरें और भी हैं...