एलडी ने प्रदेश में बिजली मांग कम बताकर फिर बंद की 1 2 नंबर की यूनिट
कोटा|कोटा सुपरथर्मल पावर प्लांट की उम्रदराज हो चुकी 1 2 नंबर की यूनिटों को एलडी (लोड डिस्पैच सेंटर) ने प्रदेश में बिजली की मांग कम बताते हुए फिर से बंद करवा दी हैं। दोनों यूनिटों के बंद होने के बाद थर्मल प्रशासन ने सोमवार से बंद पड़ी 7 नंबर की यूनिट को चालू करते हुए उसमें बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। वर्तमान में प्लांट की 7 में से 5 यूनिट चल रही है। इससे थर्मल 1000 मेगावाट के करीब एनर्जी जनरेट कर रहा है।
वर्ष2016 में अब तक दोनों यूनिट केवल 22 दिन चलीं
चीफइंजीनियर आरपी मीणा के अनुसार बंद हुई 1 2 नंबर यूनिट वर्ष 2016 में अभी तक 22 दिन चली है। 16 दिन जनवरी में 6 दिन फरवरी माह में चली। चीफ इंजीनियर के अनुसार 1 2 नंबर यूनिट को मंगलवार रात 11 बजे एलडी के निर्देश मिलने के बाद बंद किया गया था। जबकि रात साढ़े तीन बजे सातवीं यूनिट को लाइटअप किया गया। बार-बार 1 2 नंबर की यूनिट के बंद रहने से थर्मल कर्मचारी यूनियनों विद्युत उत्पादन निगम के प्रति रोष है। यूनियन नेताओं का कहना है कि उत्पादन निगम इन यूनिटों को इस प्रकार बार-बार बंद करके षडयंत्र पूर्वक बंद करना चाहता है।