पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • टाइम निकलने के बाद काेटा को मिला सीटीईटी का सेंटर

टाइम निकलने के बाद काेटा को मिला सीटीईटी का सेंटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| सीबीएसईकी ओर से आयोजित होने वाले सीटीईटी का सेंटर कोटा में होने के बावजूद कई बच्चे चाहते हुए भी शहर में परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसका कारण सीबीएसई की ओर से की गई देरी है। दरअसल, इस एग्जाम के सिटी कोऑर्डिनेटर प्रदीप गौड़ को बुधवार को सूचना मिली है कि कोटा में 5 सेंटर दिए गए हैं। इसमें 2800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन 2800 बच्चों को सेंटर इस आधार पर अलॉट किया गया है, इसका कोई मापदंड ही नहीं है। एग्जाम फाॅर्म भरते समय ही बच्चों से सेंटर के विकल्प मांगे गए थे। उस समय जिन शहरों में एग्जाम प्रस्तावित है, उसमें कोटा का नाम नहीं था। कोटा का नाम बाद में शामिल किया गया। हालांकि सीटीईटी की बेवसाइट पर बुधवार तक भी एग्जामिनेशन सिटी में कोटा का नाम नहीं था। उधर, सिटी कोऑर्डिनेटर गौड़ ने बताया कि कोटा सेंटर का आवंटन दिल्ली से किया गया है। इसीलिए इस संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता।

खबरें और भी हैं...