एनसीसी कैडेट्स ने दी ‘बी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा
कोटा| एनसीसीग्रुप हेड क्वार्टर में मंगलवार को ‘बी’ सर्टिफिकेट की 387 कैडेट्स ने परीक्षा दी। इसमें आर्मी विंग के 14 राजस्थान बटालियन, 7 राजस्थान गर्ल्स बटालियन के साथ एयर विंग के 7 राजस्थान स्क्वाड्रन के कैडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए।
14 राज. बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एएस चौहान ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कैडेट्स का रिटेन एग्जाम हुआ। जिसमें आर्मी और एयर विंग से संबंधित सवालों के जवाब कैडेट्स ने दिए। दोपहर डेढ़ बजे से प्रैक्टिकल में ड्रिल, आर्म्स ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट, कम्यूनिकेशन और मैप रीडिंग एग्जाम हुए। 7 गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल गुरजीत सिंह ने बताया कि यह एग्जाम पास करने पर कैडेट्स को सेना भर्ती में 10 फीसदी बोनस अंक मिलते हैं।
एनसीसी हेडक्वार्टर में बी सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल एयर विंग के एनसीसी कैडेट्स।