पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बिजली चोरी के लिए सड़कों पर फैला दिया मकड़ी का सा जाल, अफसरों को नहीं दिखता

बिजली चोरी के लिए सड़कों पर फैला दिया मकड़ी का सा जाल, अफसरों को नहीं दिखता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. अनंतपुरा,आंवली रोजड़ी नांता बस्ती में इस समय धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है। सैकड़ों लोग यहां खुलेआम अवैध कनेक्शन ले रखें हैं। कहीं बल्लियों के सहारे तो कहीं सड़क में गड्‌ढे करके तार बिछा दिया गया है। इन तीनों इलाकों के संबंधित विद्युत फीडरों पर बिजली छीजत का आंकड़ा 30 से 45 प्रतिशत है। वहीं, बिजली निगम आए दिन बिजली कटौती करता है और उसके पीछे तर्क देता है कि बिजली चोरी ज्यादा हो रही है। जबकि निगम बिजली चोरी को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करता है। चीफ इंजीनियर बीए पचेरवाल ने कहा कि निगम समय-समय पर इन बस्तियों में कार्रवाई करता है। लेकिन, मौके की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भास्कर टीम ने मौके पर जाकर देखा तो कई अवैध कनेक्शन नजर आए। विडंबना तो यह है कि बिजली चोरी को रोकने की जगह इसके नाम पर विभाग कटौती करने में कोई कोताही नहीं कर रहा है।

खबरें और भी हैं...