पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एक घंटे कसरत करके हम जो पाते हैं वह एक पीस मिठाई खाकर खो देते हैं

एक घंटे कसरत करके हम जो पाते हैं वह एक पीस मिठाई खाकर खो देते हैं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रीनटी पीने एवं जिम जाने से शरीर का वजन नहीं घट सकता, लेकिन संतुलित आहार से शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही, वजन पर भी नियंत्रण रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए हमें रोजाना 10 हजार कदम या 40 मिनट पैदल अवश्य चलना चाहिए।

यह बात शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत गोयल ने सोमवार को एमबीएस अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाई। उन्होंने कहा कि जब हम एक घंटे कसरत करते हैं तो लगभग 400 कैलोरी कम होती है, लेकिन जब एक पीस मिठाई खाते हैं तो 400 कैलोरी शरीर में बढ़ जाती है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गिरीश वर्मा ने कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा, मस्तिष्क भी सही काम करेगा।

उन्होंने स्टूडेंट्स को स्वस्थ एवं व्यस्त रहने के टिप्स दिए। पार्षद बृजेश शर्मा नीटू ने बताया कि डॉ. साकेत की पहल पर आगामी 21 फरवरी को हृदय रोगों के प्रति जागरूकता के लिए वॉकाथॉन हो रही है। इसमें सभी स्टूडेंट्स भाग लेने के साथ औरों को भी प्रेरित करें।

नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य मीनाक्षी मैसी, छात्रसंघ अध्यक्ष वैभव नागर ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

एमबीएस नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स को हृदय रोगों के बारे में बताते डॉ. साकेत।

खबरें और भी हैं...