जगत माता मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
कोटा| मांकाली की प्रतिमा स्थापना समारोह की शृंखला में मंगलवार को जगतमाता मंदिर सुंदरकांड का पाठ हुआ। यहां माता का विशेष शृंगार और आरती हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। सोमवार को भजन संध्या हुई। इधर, गुप्त नवरात्र पर भक्तों ने व्रत-उपवास किए। यह नवरात्र 16 फरवरी तक चलेंगे।