पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेनों में चेकिंग, 178 बिना टिकट पकड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रेलवेकी ओर से मंगलवार को कोटा सवाईमाधोपुर में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 178 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा। अभियान में 299 मामलों में 1 लाख 12 हजार 495 रुपए राजस्व वसूला गया है।

सीनियर डीसीएम वाईके चौधरी के निर्देश पर एसीएम एनके मीणा सहित टिकट चेकिंग दल ने कोटा में 76 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा। इनसे 26 हजार 775 रुपए राजस्व वसूला गया। एसीएम रोहित मालवीय के नेतृत्व में चेकिंग दल ने अनियमित यात्रा के 17 मामले पकड़े। इनसे 5725 राजस्व वसूला। बिना बुक सामान के 8 मामलों से 950 रुपए राजस्व वसूला गया।

खबरें और भी हैं...