पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • गुलाब एवं पुष्प प्रदर्शनी 14 को चंबल गार्डन में

गुलाब एवं पुष्प प्रदर्शनी 14 को चंबल गार्डन में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राजस्थानरोज सोसायटी की कोटा इकाई की ओर से विभिन्न विभागों संस्थाओं के सहयोग से गुलाब एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 14 फरवरी को हाड़ौती गार्डन (चंबल गार्डन) में किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्‌घाटन सुबह 11.30 बजे होगा। इसमें कई प्रतियोगिताएं होंगी।

गुलाब एवं पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में गुलाब एवं अन्य पुष्पों के कट फ्लावर सहित राजकीय आवास, सार्वजनिक उद्यान, स्थानीय उद्यान एवं अन्य प्रतियोगिताओं की प्रविष्टियां 11 से 13 फरवरी तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सीवी गार्डन एवं अधीक्षक उद्यान नयापुरा एवं हाडौती उद्यान (चंबल गार्डन) में ली जाएगी। कट फ्लावर, पुष्प सज्जा, पुष्प कला, इकेबाना की प्रविष्टियां प्रदर्शनी स्थल पर सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक ली जाएगी।

चित्रकलाप्रतियोगिता

पुष्पप्रदर्शनी के अवसर पर गांधी उद्यान में दोपहर 12 बजे से कक्षा 5 से 12 तक के बालक-बालिकाओं की ऑन स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...