पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 12 को मिलेगा गार्गी पुरस्कार कल तक कर सकते हैं आवेदन

12 को मिलेगा गार्गी पुरस्कार कल तक कर सकते हैं आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी पर 12 फरवरी को 2597 बेटियों को शिक्षा विभाग की तरफ से गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य समारोह राउमावि बालिका गुमानपुरा में होगा। 11 फरवरी तक भी आवेदन किया जा सकता है। सेकंडरी एवं सीनियर परीक्षाओं में 75 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

गार्गी पुरस्कार प्रथम किश्त में 726 और दूसरी किश्त में 581 छात्राओं को दिया जाएगा। इसमें तीन-तीन हजार रुपए के चेक, सर्टिफिकेट मिलेगा। बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार सीनियर और वरिष्ठ प्रवेशिका संस्कृत की 1290 छात्राओं को प्रदान किया जाएगा। इसमें चयनित छात्रा को सर्टिफिकेट और पांच हजार रुपए का चेक सौंपा जाएगा। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी नरेंद्र कुमार गहलोत ने बताया कि शहर में मुख्य समारोह गुमानपुरा स्थित राउमावि बालिका में 12 फरवरी को होगा। ब्लॉक स्तर पर भी यह समारोह होगा। संबंधित स्कूल में इसके फॅार्म किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...