एसपी सिटी ने ली क्राइम मीटिंग
शहरपुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने मंगलवार को सभी पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। कंट्रोल रूम सभागार में हुई इस बैठक में एएसपी (सिटी) अनंत कुमार, सभी डीएसपी थानाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि चोरी, नकबजनी लूट की वारदातें रोकी जाएं। इसके लिए समय-समय पर नाकाबंदी प्लान करें और बदमाशों पर निगाह रखें। आदतन हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ समय रहते पाबंदी की कार्रवाई की जाए तथा हिस्ट्रीशीटरों की पुख्ता चेकिंग हो। साथ ही जो वारदातें हो चुकीं, उन्हें खोलने के लिए थानेवार विशेष टीमें गठित करें। उन्होंने वांछित अपराधियों, महिला अत्याचार के मामलों, मालखाना निस्तारण, केस ऑफिसर स्कीम, पेंडेंसी प्रकरणों आदि मुद्दों पर निर्देश दिए गए। यह भी कहा कि किसी भी आरोपी को हिरासत में लेने पर उन सभी नियमों का पालन हो, जो कानून में हैं और सरकार ने नियम जारी किए हुए हैं।