पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुन्हाड़ी में सूने मकान से उड़ाए गहने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कुन्हाड़ीथाना क्षेत्र की चंचल विहार कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। घटना तब हुई, जब मकान मालिक विजय मित्तल परिवार के साथ कहीं गए हुए थे और मकान सूना था। शाम को लौटे तो वारदात का पता चला।

मकान मालिक ने बताया कि चोर छत के रास्ते लकड़ी का दरवाजा तोड़कर मकान में दाखिल हुए। चोरों ने आलमारी में रखे सोने के 2 नेकलेस, 4 चूड़ियां, 2 चेन, 3-4 टॉप्स, 5-6 अंगूठियां, चांदी के 4-5 जोड़ी पायल और 8-10 जोड़ी बिछिया चुरा ली। उन्होंने आलमारी के बाहर लकड़ी के कवर को काटा और फिर लॉकर का ताला तोड़ा। वे घर से गए थे तो मकान के दोनों गेट पर ताले लगाकर गए थे और लौटे तो ये ताले तब भी लगे हुए मिले। घटना की सूचना पर कुन्हाड़ी पुलिस ने मौका मुआयना किया। थानाधिकारी रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।

कुन्हाड़ी चंचल विहार में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

खबरें और भी हैं...