पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बेटी की शादी के लिए जा रहे थे, हिंडौली के पास टायर फटने से बस पलटी, आठ घायल

बेटी की शादी के लिए जा रहे थे, हिंडौली के पास टायर फटने से बस पलटी, आठ घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली|क्षेत्र केआठवां मील के पास नेशनल हाइवे 52 पर शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी बस टायर फटने से पलट गई। दुर्घटना में 6 महिलाओं सहित 8 जने घायल हो गए। जिसमें से एक गंभीर घायल को परिजन उपचार के लिए कोटा ले गए।

पुलिस ने बताया कि सुबह एक बस बारां से लड़की की बारात लेकर देवली सम्मेलन में जा रही थी। हिंडौली थाना क्षेत्र के आठवां मील के समीप टायर फटने से बस पलट गई। बस में सवार मंयक राठौर, बरधी बाई, लक्ष्मीचंद, मंजू राठौर, सावित्री देवी, प्रेमलता, बसंती बाई, अणदी बाई घायल हो गई। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। यहां पहुंची पुलिस ने लोगों को संभाला।

घायलों को 108 एंबुलेेंस से चिकित्सालय पहुंचाया। जहां मंयक के हाथ में फैक्चर होने के कारण उसे परिजन उपचार के लिए कोटा ले गए। जबकि, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि बारां निवासी योगेश बाई की शादी देवली सम्मेलन में होनी थी। इसलिए परिजन बारां से देवली जा रहे थे, दुल्हन को कोई चोट नहीं लगी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...