अब एएसपी करेंगे थाने में बच्ची से मारपीट की जांच
कोटा| दादाबाड़ीथाने में 12 साल की बच्ची से मारपीट करने के मामले की जांच एएसपी (मुख्यालय) करेंगे। एसपी सवाई सिंह गोदारा ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर यह निर्णय किया गया है। अब तक मामले की जांच डीएसपी (प्रथम) भंवर सिंह कर रहे थे। उन्होंने मंगलवार को जेके लोन अस्पताल पहुंचकर बच्ची के बयान और मेडिकल मुआयने से जुड़े दस्तावेज भी लिए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। गौरतलब है कि बच्ची उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि चोरी के आरोप में उसे दादाबाड़ी थाने वाले पकड़कर ले गए, जहां महिला कांस्टेबल ने उसके साथ मारपीट की।
बालिका से घटना की जानकारी लेते बाल कल्याण समिति के सदस्य।