मौसम-1.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान
कोटा| शहरमें मंगलवार को सुबह के समय वातावरण में नमी रही, लेकिन दिन के समय हल्की तेज धूप के कारण ठंड का असर कम रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ऐसे में अधिकतम तापमान का 0.3 डिग्री बढ़ा, लेकिन न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री नीचे लुढ़का। वहीं, वातावरण में इस दिन सुबह के समय आर्द्रता 74 शाम के समय 28 फीसदी रही।