चंद्रशेखर अफोर्डेबल योजना की लॉटरी आज, 839 फ्लैटों की निकलेगी लॉटरी
कोटा| यूआईटीडीसीएम रोड पर बनाई गई अफोर्डेबल आवासीय योजना की लॉटरी 10 फरवरी को निकाल रहा है। इसमें 839 फ्लैट के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। न्यास के एक्सईएन आरके राठौर ने बताया कि यूआईटी ने एलआईजी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए डीसीएम रोड पर थाने के सामने लगभग 839 अफोर्डेबल आवासों का निर्माण किया है। इनके लिए पूर्व में ही आवेदन आमंत्रित कर लिए गए थे। इसमें ईडब्ल्यूएस के 589 तथा एलआईजी के 250 फ्लैट हैं। इनके लिए कुछ 3210 आवेदन मिले हैं, जिनमें 160 में कमी पाई गई है।